जिला क्षय रोग केंद्र में एचआईवी-टीबी समन्वय बैठक सम्पन्न

जिला क्षय रोग केंद्र में एचआईवी-टीबी समन्वय बैठक सम्पन्न
-निर्धारित समय पर जांच, उपचार व फॉलोअप पर दिया गया विशेष जोर
  मथुरा । राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों की समय पर पहचान, उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला क्षय रोग केंद्र में एचआईवी-टीबी समन्वय बैठक आयोजित की गई, बैठक में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिले की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई, बैठक की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 संजीव यादव ने की ।
   उन्होंने कहा कि एचआईवी एवं क्षय रोग कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर ही निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है, उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपचार से छूटे मरीजों की पुनः खोज, समय पर एआरटी केंद्र से जोड़ने, प्रभावी परामर्श, एसओसीएच पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा अद्यतन करने तथा नियमित अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।
   एआरटी केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा0 सिद्धार्थ धनगर ने कहा कि सभी विभागों के संयुक्त प्रयास और बेहतर समन्वय से जनपद शीघ्र ही लक्ष्यों को प्राप्त कर राष्ट्रीय एचआईवी, एड्स नियंत्रण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देगा, दिशा संस्था से शाइस्ता बदर, रिजवाना एवं ललित, एआरटी केंद्र से विवेक अग्रवाल, गजेंद्र ओझा, प्रकाश एवं वीरेंद्र सिंह राणा,पीपीएम कोर्डिनेटर आलोक तिवारी,नवल सहित जिला क्षय रोग केंद्र एवं राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1925921
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.