दर्दनाक हादसा : रोड़वेज बस ने कुचले बुजुर्ग दंपती व नातिन, दादा-दादी की मौत

दर्दनाक हादसा : रोड़वेज बस ने कुचले बुजुर्ग दंपती व नातिन, दादा-दादी की मौत
-नवादा चौराहे पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा, मौका पाकर बस लेकर चालक फरार
   मथुरा । आगरा-दिल्ली हाईवे पर नवादा चौराहे के समीप सड़क पार कर रहे पति-पत्नी और उनकी नातिन को अनियंत्रित रोडवेज बस ने कुचल दिया, हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी का सिर बुरी तरह कुचल गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ मौजूद मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक फरह थाना क्षेत्र के गांव बेरी निवासी मूलचंद अपनी पत्नी मंजू और पांच वर्ष की नातिन के साथ सड़क पार कर रहे थे, शुक्रवार सुबह दोनों अपने नातिन के साथ किसी काम से निकले थे । 
  नवादा चौराहे पर तीनों पैदल सड़क पार कर दूसरी लेन की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, हादसे के चलते आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारू कराया ।
  गंभीर रूप से घायल बच्चे को एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, थाना प्रभारी हाईवे प्रशांत कपिल ने बताया कि हादसे के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है, मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मजदूर पति-पत्नी अपनी नातिन के साथ सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1936645
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.