एआरपी ने किया मेघपुर के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण
एआरपी ने किया मेघपुर के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण
-रास्ते कीचड़ भरे लेकिन स्मार्ट क्लासेज से पढ़ाई जा रही थी क्लास
मथुरा । रास्ते कीचड़ भरे...स्कूल में स्मार्ट क्लास, विषम परिस्थितियों के बीच नौनिहाल अपने भविष्य को अपने भविष्य को गढ़ रहे हैं, बीते दिन एआरपी मोहित राजपूत ने फरह के रिमोट गांव मेघपुर के प्राइमरी स्कूल को देखा, बच्चे स्मार्ट क्लास का आनंद ले रहे थे।कक्षा में अध्यापिका उचित टीएलएम का प्रयोग कर रही थी, एआरपी ने अध्यापक डायरी, टाइम टेबल, हैंड्स बुक और छात्रों की शैक्षिक गतिविधियों का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापिका रेखा कश्यप की अगुआई में विद्यालय अग्रसर है, छात्र नामांकन भी 32 से बढ़कर 56 पहुंचा है, विद्यालय में हरियाली भी छितरा रही थी, एआरपी ने निपुण के तहत बच्चों का ज्ञान भी परखा, उन्होंने बताया कि बच्चों का सतर सामान्य से ठीक मिला है, प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में गांव प्रधान की ओर से कोई सहयोग नहीं रहा, उन्होंने खुद के खर्च पर स्कूल में महिला नौकरानी को लगाया है, इस मौके पर मर्जित विद्यालय बेगमपुर के हेड मफ़रूक अहमद भी मौजूद थे ।







.jpeg)









