आप ने की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान की निंदा
आप ने की उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के बयान की निंदा
मथुरा । आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के 21 जुलाई को लखनऊ में दिए गए उस बयान की घोर निंदा की है जिसमें उन्होंने जंतर मंतर पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे सभी छात्रों को राष्ट्रद्रोही कहा है, उन्होंने कहा कि योगेंद्र उपाध्याय यह भूल रहे हैं कि इसमें बड़ी संख्या के छात्र उत्तर प्रदेश के हैं और उन सभी छात्रों का रिश्ता उच्च शिक्षा से है, वे सभी छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
उच्च शिक्षा में लगातार हो रहे पेपर लीक ने भारत सरकार के शिक्षा के प्रति लगाव का पर्दाफाश कर दिया है, जो छात्र आज धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं इस तरह के बयानों पर प्रदेश के छात्र यदि भड़क गए तो वह निश्चित रूप से योगेंद्र उपाध्याय का भी इस्तीफा मांगेंगे, अपने ही देश के छात्रों को राष्ट्रद्रोही कहना गिरावट की सारी हदें पार कर देना है, उन्होंने कहा कि बेहद दुख की बात यह है कि यह बयान उच्च शिक्षा मंत्री का है जिनकी मानसिकता बेहद निम्न स्तर की है, अब छात्रों का आंदोलन अकेले जंतर मंतर पर ही नहीं है, देश के कोने-कोने से बड़े पैमाने पर छात्रों के आंदोलन होने की बड़ी-बड़ी खबरें आ रही हैं ।







.jpeg)









