इंटर्नशिप को लेकर कॉलेज संचालक और छात्र परेशान

इंटर्नशिप को लेकर कॉलेज संचालक और छात्र परेशान
-स्टूडेंट्स की चॉइस को हटाकर डाइट ने भरी थी अपनी चॉइस
   फरह (मथुरा) । डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए जनपद में इंटर्नशिप गले की हड्डी बनती जा रही है, इसके कारण स्टूडेंट्स भी ड्रॉपआउट हो रहे हैं, डाइट पर न तो कोई छात्रों की सुनने वाला है न ही कॉलेज वालो की, द्विवर्षीय पाठ्यक्रम डीएलएड शिक्षण प्रशिक्षण कोर्स है, प्राइमरी में शिक्षक बनने के लिए युवाओं को यह पाठ्यक्रम करना होता है, लंबे समय से वेकेंसी न आने के कारण इस कोर्स के प्रति युवाओं में मोह भंग होता जा रहा है, कॉलेज संचालकों के प्रयासों से जो भी एडमिशन हो रहे हैं, डाइट की निरंकुशता और हठधर्मिता के कारण वे भी कम होते जा रहे हैं ।
  जनपद में इंटर्नशिप एक बड़ा मुद्दा बन गई है, कॉलेज संचालकों का कहना है को इस बार फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों के लिए इंटर्नशिप कराई जा रही है, छात्रों की ओर से भरे विकल्प दरकिनार कर डाइट ने अपने विकल्प दे दिए, इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि पसंद वाले स्कूलों में प्रशिक्षुओं के लिए जगह नहीं बची है जबकि कई स्कूल तो अभी भी प्रशिक्षु विहीन है, जो विकल्प में भरे गए थे, सूत्रों का कहना है कि यह सब योजनबद्ध तरीके से किया गया है, बैकडोर से स्कूल बदले गए हैं, 2024 में डाइट की जिद 1300 स्टूडेंट्स पर भारी पड़ी थी, उनकी इंटर्नशिप नहीं हो पाई थी, उनकी आँखें परीक्षा के इंतजार में सूख गई हैं ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1936639
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.