राधा सौन्दर्यम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना

राधा सौन्दर्यम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना
-सोसायटी में बिजली आपूर्ति आदि सहित तमाम समस्याओं से परेशान हैं लोग 
   मथुरा । पिछले 31 दिनों में हमने हर संभव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक प्रयास किया, बिजली विभाग में दो बार शिकायत की गई, अधिकारियों से लगातार संपर्क किया गया, लाइनमैन एवं जेई से कई बार वार्ता हुई लेकिन आज भी पूरी राधा सौंदर्यम सोसायटी में नियमित सरकारी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी, जब बिजली विभाग के अधिकारियों से प्रतिदिन बिजली काटे जाने का कारण पूछा गया, तो उनका स्पष्ट उत्तर था कि  यह चोरी की बिजली है इसलिए इसी प्रकार चलेगी । 
   यह पीड़ा है धरने पर बैठे राधा सौन्दर्यम रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की, धरने पर बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि यह स्पष्ट करना भी आवश्यक है कि खसरा संख्या 92 एवं 94 के लिए बिल्डर द्वारा बिजली विभाग में धनराशि जमा की जा चुकी है लेकिन फेस-2 से लेकर फेस-6 एवं एक्सटेंशन के बीच आने वाले अन्य खसरों, जहां आज बड़ी संख्या में लोगों के मकान बने हुए हैं और परिवार रह रहे हैं, उन खसरों की विद्युत संबंधी आवश्यक धनराशि आज तक जमा नहीं की गई है, यही कारण है कि पूरी सोसायटी को नियमित सरकारी बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है और निवासी वर्षों से परेशान हैं ।
   स्थिति तब और दुखद हो गई, जब अपनी समस्या लेकर बिल्डर के कार्यालय पहुंचे निवासियों के साथ स्टाफ द्वारा असभ्य व्यवहार किया गया, अब यह केवल बिजली की समस्या नहीं है, बल्कि हर निवासी के सम्मान, अधिकार और भविष्य का प्रश्न बन चुका है, राधा सौन्दर्यम सोसायटी के निवासी अपनी जायज़ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (अनशन) पर बैठ चुके हैं, इस दौरान सभी निवासियों एवं प्लॉट स्वामियों से अनुरोध किया कि इस आंदोलन को अपना आंदोलन समझें और अधिक से अधिक संख्या में अनशन स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दें, यदि आज हम अपने अधिकारों के लिए एकजुट नहीं होंगे, तो समस्याएं और बढ़ेंगी लेकिन यदि पूरी सोसायटी एक आवाज़ में खड़ी होगी तो हमारी मांगों को अनदेखा करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1936646
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.