मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे अलर्ट, 450 पुलिसकर्मी तैनात

मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर रेलवे अलर्ट, 450 पुलिसकर्मी तैनात
  मथुरा । मुड़िया पूर्णिमा मेले को लेकर शासन और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए हैं, मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ पूरी तरह मुस्तैद है ।
   इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग आगरा अनिल कुमार झा और क्षेत्राधिकारी जीआरपी राजेश दीक्षित मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, एसपी रेलवे ने बताया कि 24 से 30 जुलाई तक मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है, इसे देखते हुए मथुरा जंक्शन सहित रेलवे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को दो जोन में विभाजित किया गया है, जहां हर गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी ।
  उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस सामान पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का उद्देश्य है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1936635
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.