तीन महीने से नहीं मिला वेतन, सौंपा ज्ञापन
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, सौंपा ज्ञापन
मथुरा । कृषि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन के लाले पडे हुए हैं, तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान हैं, कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें जल्द वेतन निर्गत किया जाए जिससे उनके परिवार का पालन पोषण हो सके, वेतन नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।
जनपद में उप कृषि निदेशक का पद रिक्त होने के कारण विभाग के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण कर्मचारियों को कठिनाई का सामना पड़ रहा है, उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रियल एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाठक एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा जिला कृषि अधिकारी को वेतन दिलाने हेतु ज्ञापन दिया गया ।







.jpeg)









