मुठभेड़ : नौहझील पुलिस गिरफ्तार किये 5 बदमाश
मुठभेड़ : नौहझील पुलिस गिरफ्तार किये 5 बदमाश
-बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का किया गया पर्दाफाश
मथुरा । नौहझील थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिजली के तार चोरी करने वाले एक गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है, यह गिरफ्तारी शनिवार रात करीब 10 बजे हुई, पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, तार काटने के उपकरण, रस्से,चोरी किए गए विद्युत तार और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोडर बरामद किया है ।
सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिजली के तार चोरी करने वाले बदमाश एक गाड़ी में नौहझील क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं, इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल चेकिंग अभियान शुरू किया, ग्राम अहमदपुर रोड से कोलाहार जाने वाले कच्चे रास्ते के मोड़ पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, इसी दौरान बिना नंबर प्लेट का एक अशोक लीलैंड लोडर वहां आता दिखाई दिया, सीओ के मुताबिक पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ महसूस किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, इस दौरान आकाश पुत्र विक्रम सिंह निवासी बलदेव नगर थाना ताजगंज, आगरा के दाहिने पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया ।
पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है, पुलिस ने मौके से घायल बदमाश आकाश के चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया, इनमें राकेश निवासी अछनेरा, शानू निवासी इरादतनगर, मुराद निवासी सदर बाजार, आगरा और प्रवीन उर्फ ललुआ निवासी कुरावली) शामिल हैं, पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से दो तमंचे (.315 बोर), दो खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, तार काटने वाला कटर, दो रस्से, रबर के ग्लव्स, एक बंडल सफेद धातु के विद्युत तार और बिना नंबर प्लेट का अशोक लीलैंड लोडर बरामद हुआ है, पुलिस गिरफ्तार बदमाशों से उनके गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई तार चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है ।







.jpeg)







