राज्य कर्मचारी व शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
राज्य कर्मचारी व शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
मथुरा । राज्य कर्मचारी एवं शिक्षक संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनरतले रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वट वृक्ष के नीचे राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के जिलाध्यक्ष सियाराम गौतम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रतिभाग करके सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए ।
कर्मचारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में मांग की कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त की जाए, मृतक आश्रितों की नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया जाए, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के आधार पर पेंशन दी जाए आदि 22 सूत्रीय मांगें शामिल थीं, प्रदर्शन में आवेश कुमार, रामकुमार शर्मा, हरेंद्र सिंह, खेंम सिंह, धीरेन्द्रपाल सिंह, मुकेश शर्मा, विष्णु शर्मा, सुरेंद्र कुमार, ईश्वर अवतार, वीरेंद्र पाल सिंह,हरिनारायण, दीपक बिन्टु, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश सैनी,धर्मेंद्र यादव, रामवीर सिंह आदि कर्मचारी उपस्थित रहे ।







.jpeg)







