आधुनिक थीम पर विकसित होगा शहर का भगत सिंह पार्क

आधुनिक थीम पर विकसित होगा शहर का भगत सिंह पार्क
-पार्क को आधुनिक थीम पर विकसित करने के लिए तैयार की जायेगी डिजाइन
  मथुरा । नगर आयुक्त ओजस्वी राज द्वारा वार्ड संख्या 49 स्थित भगत सिंह पार्क का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क की साफ-सफाई, हरित क्षेत्र, पौधों एवं वृक्षों की स्थिति, पाथवे, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया, उन्होंने निर्देश दिए कि भगत सिंह पार्क को एक निर्धारित थीम पर आधुनिक एवं आकर्षक स्वरूप में विकसित किया जाए, इसके लिए आर्किटेक्ट के माध्यम से पार्क के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण का डिजाइन तैयार कराया जाएगा ।
  नगर आयुक्त ने बताया कि पार्क में बेहतर लैंडस्केपिंग, हरित क्षेत्र का विकास, आकर्षक पाथवे, बैठने की बेहतर व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को विकसित किया जाएगा जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो सके, उन्होंने निर्देशित किया कि पार्क के प्रवेश द्वारों को मथुरा की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली थीम पर तैयार कराया जाए, ताकि पार्क में प्रवेश करते ही ब्रज की संस्कृति एवं मथुरा की विरासत की झलक दिखाई दे, साथ ही पार्क में स्थित शौचालयों को और बेहतर व सुविधाजनक बनाया जाएगा ।
  नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जर्जर टंकी को ध्वस्त करने के लिए जल निगम से संपर्क स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पार्क में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण साफ-सफाई, हरित क्षेत्र के उचित रखरखाव, पौधों एवं वृक्षों की देखभाल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पार्क के विकास में नागरिकों की सुविधा और सौंदर्य के साथ-साथ पर्यावरण एवं मथुरा की सांस्कृतिक विरासत को भी विशेष प्राथमिकता दी जाए, नगर निगम का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों को केवल विकसित करना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वच्छ, सुंदर, आकर्षक, पर्यावरण अनुकूल एवं नागरिकों के लिए उपयोगी बनाना है। भगत सिंह पार्क का आधुनिक थीम आधारित विकास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1974345
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.