यमुना में जलकुंभी ने बंद कराया वोट, स्टीमर का संचालन
यमुना में जलकुंभी ने बंद कराया वोट, स्टीमर का संचालन
-वृंदावन में भ्रमर घाट से आगे केसी घाट की ओर परिक्रमा मार्ग तक पहुंचा पानी
मथुरा । मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ0 पंकज कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि विगत दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण यमुना नदी में जलकुंभी बहकर आ रही है जिससे यमुना नदी में संचालित वोट, स्टीमर में जलकुम्भी फसने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना हो सकती है, इसी के दृष्टिगत यमुना नदी में वोट, स्टीमर का संचालन आगामी आदेशों तक अवरूद्ध किया जाता है, वोट, स्टीमर संचालकों को निर्देशित किया है कि इस अवधि में यमुना नदी में वोट, स्टीमरों का संचालन नही करें ।


यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर का असर अब धर्मनगरी वृंदावन में साफ दिखाई देने लगा है, लगातार बढ़ रहे यमुना के पानी के चलते आम दिनों में घाटों से काफी दूर बहने वाली यमुना अब घाटों पर हिलोरें मारती नजर आ रही है, यमुना के जलस्तर में वृद्धि के चलते भ्रमर घाट से आगे केशीघाट की ओर परिक्रमा मार्ग तक पानी पहुंच गया है, इससे परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं केशीघाट की अधिकांश सीढ़ियां भी जलमग्न हो गई हैं, यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर जहां नदी के स्वरूप को आकर्षक बना रहा है, वहीं दूसरी ओर रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है, लोगों का कहना है कि जिस तरह से यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उससे आने वाले समय में पानी और बढ़ने की आशंका है, ऐसे में लोगों को अब प्रशासन की ओर से सुरक्षा और राहत संबंधी तैयारियों का इंतजार है ।







.jpeg)







