रिक्शा चालकों संग जन जागरूकता एवं स्वच्छता पर किया संवाद
रिक्शा चालकों संग जन जागरूकता एवं स्वच्छता पर किया संवाद
-स्वच्छता दूत बनेंगे ई-रिक्शा चालक, ई-रिक्शा में लगे डस्टबिन व तिरंगे, बने ब्रांड एंबेसडर
मथुरा । हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है के संकल्प को साकार करने तथा मथुरा-वृंदावन को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से ‘व्रज वैभव अभियान’ के तहत गुरुवार को नवीन मंडी (दारुक पार्किंग के पास), वृंदावन में नगर निगम द्वारा ई-रिक्शा चालकों के साथ जन-जागरूकता एवं स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ई-रिक्शा चालकों को स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वच्छता संदेश का मुख्य वाहक बनाना है ।

कार्यक्रम के दौरान ई-रिक्शाओं में यात्रियों द्वारा फेंके जाने वाले कचरे को एकत्र करने के लिए पोर्टेबल डस्टबिन बैग वितरित किए गए, चालकों से अपील की गई कि वे यात्रियों को सड़क पर कचरा नही फेंकने के लिए प्रेरित करें और एकत्रित कचरे का निस्तारण निर्धारित स्थानों पर ही करें, ई-रिक्शाओं पर हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है लिखे जागरूकता पट्ट (साइन बोर्ड) लगाए गए, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने ई-रिक्शा चालकों से निर्धारित रूटों पर ही वाहन चलाने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
.jpg)
कार्यक्रम में नगर निगम एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संयुक्त रूप से तैयार स्वच्छता एवं जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किया गया, इसके उपरांत अतिथियों द्वारा चुने गए ई-रिक्शाओं पर राष्ट्रध्वज, स्वच्छता पट्टिका एवं डस्टबिन लगाए गए, ’हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने ई-रिक्शा तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, तिरंगे से सजे ई-रिक्शाओं की रैली ने स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के साथ नगर में स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ के नारों से गूंज उठा।
ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र ने कहा कि ”ब्रज को स्वच्छ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। ई-रिक्शा चालक प्रतिदिन हजारों देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के संपर्क में रहते हैं, ई-रिक्शा में डस्टबिन रखने की यह पहल मथुरा-वृंदावन की स्वच्छता को नई मजबूती देगी, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि नगर निगम की यह पहल अत्यंत सराहनीय है, ई-रिक्शा चालक शहर की यातायात और जनजीवन व्यवस्था का अहम हिस्सा हैं, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाते हुए वे यात्रियों को कचरा न फैलाने और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा कि ई-रिक्शा चालक यदि निर्धारित रूट और अनुशासित ढंग से वाहन चलाएं तो शहर की यातायात व्यवस्था सुरक्षित, सुगम और प्रभावी बनेगी, पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग कर वे श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बना सकते है, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों को स्वच्छता का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाना इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, इसका उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ शहर के ट्रैफिक को व्यवस्थित करना है, कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वच्छता संकल्प, ‘हर घर तिरंगा’ संदेश और राष्ट्रगान के साथ हुआ, कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष लक्ष्मी एन., एसपी सिटी सहित नगर निगम के अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।







.jpeg)







