भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा महानगर

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा महानगर
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका का संकल्प
  मथुरा । स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से गुरुवार को विकास बाजार स्थित भगत सिंह पार्क के निकट भाजपा कार्यालय से भव्य हर घर तिरंगादृतिरंगा यात्रा निकाली गई, हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा यात्रा में शामिल हुए, भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। 


  तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए मथुरा प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है, यह केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया, उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखना तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। 
  विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराता है, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देने वाली यात्रा है, राष्ट्रीय ध्वज देश के प्रत्येक नागरिक को एक सूत्र में बांधता है, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों में तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया है, विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह, तिरंगा यात्रा संयोजक चंद्रपाल कुंतल, सहसंयोजक दीपक गोला, महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र राणा, उपाध्यक्ष ललित गौतम, सुरेंद्र सिंह प्रधान, संजय शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1978753
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.