एसएसपी ने किया 50 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव
एसएसपी ने किया 50 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव
मथुरा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बुधवार रात करीब 2 बजे जिले में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए जिनमें कुल 50 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है जिनमें पांच निरीक्षक और 45 उप निरीक्षक शामिल हैं, स्थानांतरण सूची के तहत निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को आरटीसी प्रभारी से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पीआरओ बनाया गया है, निरीक्षक संजयपाल सिंह राघव को थाना कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक कानून-व्यवस्था पद से प्रभारी मीडिया सेल की जिम्मेदारी दी गई है।
.jpg)
निरीक्षक सिरोजनी देवी को पुलिस लाइन से प्रभारी आरटीसी, आई-जीओटी सेल नियुक्त किया गया है, इसके अतिरिक्त, निरीक्षक हरेन्द्र मलिक को थाना गोवर्धन से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना बरसाना और निरीक्षक घनेन्द्र शर्मा को थाना बरसाना से अतिरिक्त निरीक्षक अपराध थाना गोवर्धन भेजा गया है, उप निरीक्षकों में कई चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है, पारूल मिश्रा को मंडी समिति थाना हाईवे चौकी प्रभारी, चन्द्रवीर सिंह को सौंख चौकी (थाना मगोर्रा), अमित कुमार राय को कस्बा बल्देव चौकी प्रभारी और विपिन कुमार को कस्बा गोवर्धन चौकी प्रभारी बनाया गया है, मोहनलाल को थाना हाईवे, मनोज शर्मा को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना गोविंदनगर और विनीत चौधरी को थाना मांट भेजा गया है ।
इसी क्रम में दीपक चौधरी को विशम्भरा चौकी, विपिन तोमर को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सदर बाजार, सोमिल राठी को सतोहा चौकी और उमेश सिंह बैंस को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना राया की जिम्मेदारी सौंपी गई है, धर्मेन्द्र सिंह को थाना गोवर्धन तथा सुबोध कुमार भारद्वाज को थाना बल्देव में वरिष्ठ उप निरीक्षक नियुक्त किया गया है, अभिलाषा भारद्वाज को परिवार परामर्श केंद्र और सूरजपाल सिंह को महिला थाना भेजा गया है, तबादला सूची में लगभग दो दर्जन उप निरीक्षकों को केजेएस भेजा गया है, स्थानांतरण सूची में थाना गोविंदनगर, वृंदावन, जमुनापार, गोवर्धन, राया, सदर बाजार, मगोर्रा, छाता, कोतवाली, जैत, शेरगढ़, हाईवे सहित विभिन्न थानों में तैनात उप निरीक्षक शामिल हैं, पुलिस लाइन से भी कई उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं ।







.jpeg)







