डॉ0 अंजलि निम्बालकर ने राया में कांग्रेसियों की टटोली नब्ज
डॉ0 अंजलि निम्बालकर ने राया में कांग्रेसियों की टटोली नब्ज
मथुरा । संगठन सृजन अभियान के तहत राया ब्लॉक की बैठक गोपाल बाग परशुराम भवन में आयोजित हुई, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव एवं मथुरा जनपद की मुख्य पर्यवेक्षक डॉ0 अंजलि निम्बालकर संगठन सृजन अभियान के तहत जनपद मथुरा के चार दिवसीय दौरे पर हैं, अभियान के तीसरे दिन उन्होंने राया ब्लॉक में एक महत्वपूर्ण बैठक की और ब्लॉक व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया ।
.jpg)
बैठक के दौरान डॉ0 अंजलि निम्बालकर ने ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक एक कर व्यक्तिगत वार्ता की, उन्होंने संगठन के विस्तार, जमीनी स्तर की चुनौतियों और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया, सहयोगी कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सिंह एवं अजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, जब तक हमारा जमीनी ढांचा मजबूत नहीं होगा, तब तक हम जनता की आवाज को मजबूती से नहीं उठा सकते, उन्होंने राया ब्लॉक के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़ें और उनके मुद्दों पर संघर्ष करें ।
बैठक का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने किया,बैठक में नगर अध्यक्ष डॉ0 वेदांत शर्मा, जिला महासचिव सभासद सरवन अहमद, जिला सचिव श्याम चौधरी, पुनीत चौबे, विजय चौधरी, पुर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि, अप्रतिम सक्सैना, दीपक दीक्षित, ऋषि पाल सिंह, फैसल खान, जुबैद अब्बासी, राहुल, अली, काव्यांश शर्मा, निक्की, कमाली, सद्दाम अली, प्रवीण ठाकुर हरीश पचौरी आदि मौजूद रहे।







.jpeg)







