प्रधानमंत्री को भेजीं विधवा माताओं द्वारा निर्मित विशेष राखियां

प्रधानमंत्री को भेजीं विधवा माताओं द्वारा निर्मित विशेष राखियां
  वृंदावन । सुलभ इंटरनेशनल के तत्वावधान में गोपीनाथ मंदिर में आयोजित समारोह में माताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 1100 से अधिक विशेष राखियाँ बनाईं और उन्हें भाई के रूप में अपना स्नेह व आशीर्वाद समर्पित किया, कार्यकारी संयोजिका नित्या पाठक ने कहा कि वृंदावन की माताओं के साथ रक्षाबंधन मनाना मेरे लिए अत्यंत भावुक और सौभाग्य का क्षण है, यह आयोजन सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ0 विंदेश्वर पाठक की करुणा, संवेदना और मानवता के प्रति उनके संकल्प का प्रतीक है ।


  उन्होंने बताया कि पाँच माताएँ रक्षाबंधन के अवसर पर इन राखियों और मिठाइयों की टोकरियाँ लेकर दिल्ली जाएँगी और प्रधानमंत्री को यह उपहार भेंट करेंगी, मदन झा ने कहा कि सभी माताएँ हमारी शक्ति हैं, हमारी प्रेरणा हैं और हमारे परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं, सुलभ परिवार हमेशा इनके साथ खड़ा रहेगा, उन्होंने बताया कि डॉ0 विंदेश्वर पाठक ने इन माताओं को केवल त्योहार की खुशी ही नहीं, बल्कि सम्मान, स्नेह और अपनापन देने का अभियान शुरू किया था, वर्ष 2012 से सुलभ इंटरनेशनल वृंदावन की विधवा माताओं के साथ लगातार जुड़ा हुआ है, होली, दिवाली और रक्षाबंधन जैसे सभी त्योहार वर्षों से इन माताओं के साथ मनाए जा रहे हैं ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1980732
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.