अम्बेडकर वाहिनी के बैनरतले निकाली गई संविधान तिरंगा यात्रा
अम्बेडकर वाहिनी के बैनरतले निकाली गई संविधान तिरंगा यात्रा
मथुरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी महानगर द्वारा सौंख रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण एवं संविधान तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा नेता अनिल अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी, इसके पश्चात समस्त समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का परिचय दिया।
.jpg)
ध्वजारोहण के उपरांत यात्रा का शुभारंभ डीग गेट स्थित भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, हाथों में तिरंगा और जुबां पर जय संविधान, जय भारत के नारे के साथ निकली यह यात्रा भरतपुर गेट, होली गेटृ होते हुए विकास मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर सम्पन्न हुई, प्रदेश सचिव जागेश्वर यादव, अनिल अग्रवाल, अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर हमें संकल्प लेना होगा कि हम संविधान की रक्षा करेंगे और बाबा साहब व गांधी जी के आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक और विकसित भारत का निर्माण करेंगे ।
.jpg)
इस दौरान महासचिव संजय बीडीसी, अभिषेक यादव, डा0 राजेन्द्र प्रसाद लोधी, देवेन्द्र निषाद, रवि दिवाकर, शबनम कुरैशी, संजय फारुख, जितेंद्र दिवाकर, रिषी अग्निहोत्री, राजेश कन्डेरे, सुरेश यादव, उदयभान, हाफिज हरीश कुरैशी, जमील खां, मुकेश सैनी, संतोष सैनी, बबलू सैनी, सूरजभान चौधरी, लवकुश, बबलू कश्यप, कृष्णा सैनी, अमित सैनी आदि उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)











