विद्युत भवन में हुआ ध्वजारोहण, रवाना किया मोबाइल विद्युत सेवा वाहन
विद्युत भवन में हुआ ध्वजारोहण, रवाना किया मोबाइल विद्युत सेवा वाहन
मथुरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्युत भवन, कैंट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया, समारोह में मुख्य अभियंता, मथुरा क्षेत्र राजीव गर्ग ने ध्वजारोहण किया, इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया ।
.jpg)
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने कहा कि विद्युत विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण, निर्बाध एवं त्वरित विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराना है, मोबाइल विद्युत सेवा वाहन के माध्यम से उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर त्वरित निस्तारण करने में सहायता मिलेगी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा उपभोक्ता सेवा को और बेहतर बनाने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं ।
.jpg)
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं त्वरित शिकायत निस्तारण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोबाइल विद्युत सेवा वाहन को मुख्य अभियंता श्री राजीव गर्ग द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यह वाहन विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, इस दौरान शहरी अधीक्षण अभियंता मुदित तिवारी, ग्रामीण अधीक्षण अभियंता सत्यप्रकाश पांडे, ग्रामीण अधीक्षण अभियंता एस.के. सनोरिया, अधिशासी अभियंता गौरव कुमार, अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सहित राजीव सिंह, सन्नी ठाकुर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।
.jpg)







.jpeg)











