कान्हा की नगरी ने मनाया ईको-फ्रेंडली, इंडिपेंडेंश डे

कान्हा की नगरी ने मनाया ईको-फ्रेंडली, इंडिपेंडेंश डे
-विद्यालयों ने बिना गुब्बारों व प्लास्टिक सजावट के दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  मथुरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष “इस स्वतंत्रता दिवस दृ न गुब्बारे, न प्लास्टिक सजावट” अभियान के अंतर्गत मथुरा के विभिन्न विद्यालयों ने पर्यावरण अनुकूल तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए, इस अभियान की पहल प्रोजेक्ट मथुरा द्वारा की गई, जिसे बाद में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से व्यापक रूप दिया गया, अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिलाधिकारी द्वारा 11 अगस्त को जनपद के स्कूलों, कॉलेजों एवं संस्थानों के लिए आधिकारिक निर्देश जारी किए गए ।


  नगर आयुक्त आोजस्वी राज एवं प्रोजेक्ट मथुरा के संस्थापक सीए विपुल अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से सभी से पर्यावरण अनुकूल उत्सव मनाने की अपील की, इस पहल में कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, ज्ञान दीप शिक्षा भारती, पार्वती राधाकृष्णन स्कूल, माउंट हिल स्कॉलर्स अकादमी गोकुल तथा कान्हा माखन पब्लिक स्कूल’’ ने सहभागिता की, विद्यालयों ने गुब्बारों एवं प्लास्टिक सजावट के स्थान पर कपड़े, कागज और पुनः उपयोग योग्य सामग्री को प्राथमिकता दी, विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि गुब्बारों एवं प्लास्टिक के छोटे टुकड़े पक्षियों और पशुओं के लिए हानिकारक हो सकते हैं, विद्यार्थियों ने स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार की प्रतिज्ञा भी ली ।


   यह गतिविधि ’‘क्लाइमेट पर चर्चा 3.0’’ के अंतर्गत विद्यालयों को दिए गए कार्यों का हिस्सा थी, इसका अगला चरण सितंबर के अंतिम सप्ताह में ’नगर निगम मथुरा-वृंदावन एवं प्रोजेक्ट मथुरा’ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, इसके अतिरिक्त ’नगर निगम मथुरा-वृंदावन एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालयों में भी प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण अनुकूल सजावट’ को प्राथमिकता दी गई, नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि इस पहल को केवल स्वतंत्रता दिवस तक सीमित नहीं रखा जाएगा, जन्माष्टमी एवं अन्य त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में भी गुब्बारों एवं प्लास्टिक सजावट के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जाएगा ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1980734
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.