नगर निगम कार्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नगर निगम कार्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
   मथुरा । नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ भूतेश्वर स्थित नगर निगम के नवीन कार्यालय परिसर में मनाया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः आठ बजे नगर आयुक्त ओजस्वी राज जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया। 


  राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के उपरांत नगर आयुक्त महोदय ओजस्वी राज द्वारा सभी पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई, इस दौरान सभी ने राष्ट्रहित एवं जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त ने नगर निगम के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, पार्षदगण एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं । 


  उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को याद करने और आत्ममंथन करने का भी अवसर है, उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम, अमर शहीदों एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़ी कम से कम एक-दो प्रेरणादायी कहानियां अवश्य सुनाएं, ताकि नई पीढ़ी देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग से परिचित हो सके, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं को नगर आयुक्त द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, उन्होंने बच्चों की प्रतिभा एवं देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।


   कार्यक्रम के अंत में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया, कार्यक्रम का संचालन अरुण खण्डेलवाल द्वारा किया गया, इसी क्रम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के वृन्दावन, भूतेश्वर, औरंगाबाद एवं जनरल गंज स्थित चारों जोनल कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1980728
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.