तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
-सात वर्षीय बच्ची और एक अन्य व्यक्ति की मौत, लोगों ने लगाया जाम
मथुरा । रविवार सुबह सदर बाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खड़े और मोटरसाइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी, हादसे में सात वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक महिला गंभीर घायल हो गई, हादसे से गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे तक औरंगाबाद रोड जाम कर दिया, पुलिस आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया ।
.jpg)
रविवार सुबह करीब 8:10 बजे मिट्टी के खाली डंपर के चालक ने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार लोगों को टक्कर मार दी, हादसे में सात वर्षीय आयरा निवासी बाजार औरंगाबाद थाना सदर बाजार और प्रशांत कुंतल निवासी श्रीजी विहार कालोनी थाना सदर बाजार की मृत्यु हो गई, प्रशांत की मां गीता देवी गंभीर घायल हो गईं, घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और करीब डेढ़ घंटे तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और यातायात सुचारू कराया, पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है ।
.jpg)







.jpeg)











