देशभक्ति के रंग में रंगा ब्रज तीर्थ विकास परिषद और एमवीडीए

देशभक्ति के रंग में रंगा ब्रज तीर्थ विकास परिषद और एमवीडीए
  मथुरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्यालयों में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रगान और देशभक्ति के भावों के बीच अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय भवन पर परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी ली ।


   इस अवसर पर उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया, उन्होंने कहा कि आजादी असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है, स्वतंत्रता की रक्षा करना और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का दिन भी है, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए ।


  इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास और वीर शहीदों के बलिदानों को भी स्मरण किया गया, स्वतंत्रता दिवस पर परिषद कार्यालय की सजावट में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिखाई दिया, कार्यालय परिसर को प्लास्टिक और गुब्बारों से मुक्त रखते हुए पर्यावरण अनुकूल तरीके से सजाया गया, इस दौरान परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव दीक्षित, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश चंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।


  वहीं राजकीय संग्रहालय डैम्पियर नगर स्थित मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया, प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त किया, इस अवसर पर विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अमरदीप सहित प्राधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1980733
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.