सनसनी : दो दिन में तालाब में मिले दो शव, मचा कोहराम
सनसनी : दो दिन में तालाब में मिले दो शव, मचा कोहराम
-थाना हाइवे क्षेत्र के गांव सतोहा के कुंड में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव
मथुरा । दो दिन के अंदर एक बच्चे और एक किशोरी का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई है, जनपद के बरसाना के आजनौक गांव निवासी दयाचंद का नौ वर्षीय पुत्र कृष्ण 23 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे लापता हो गया था, शनिवार सुबह उसका शव इंदुलेखा सखी के पास झूला वाले पोखर में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई, मासूम का धड़ नहीं मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, पुलिस मासूम के लापता हिस्से की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी है ।.jpg)
वहीं दूसरा शव रविवार को हाईवे क्षेत्र की सतोहा चौकी के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित गांव सतोहा में रविवार सुबह शांतनु बिहारी जी कुंड में 16 वर्षीय किशोरी का शव उतराता मिलने से अफरा तफरी मच गई, पूजा अर्चना के लिए कुंड पर पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया है, मृतका की पहचान सतोहा निवासी मदनलाल की 16 वर्षीय पुत्री दिव्या के रूप में हुई है, स्वजन ने बताया किशोरी कई दिनों से लापता थी, मृतका के स्वजन ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, शनिवार को पुलिस को किशोरी के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी ।



















