शेरगढ़ पुलिस ने पकड़ा भैंस चोरी करने के आरोपी, भेजा जेल

शेरगढ़ पुलिस ने पकड़ा भैंस चोरी करने के आरोपी, भेजा जेल
  मथुरा । थाना शेरगढ़ पुलिस ने भैंसा चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और भैंसा बेचकर मिली रकम में से बचे 5,500 भी बरामद किए हैं, पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को लोहरारी माता मंदिर क्षेत्र से एक भैंसा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, मामले में थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
   विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान राहुल पुत्र विशम्बर (28 वर्ष) निवासी समोली, थाना सुरीर के रूप में हुई, शनिवार शाम करीब 7ः30 बजे पुलिस टीम ने लोहरारी माता मंदिर से ग्राम गांगरौली जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और 5,500 नकद बरामद हुए, पुलिस का कहना है कि यह रकम चोरी किए गए भैंसे को बेचने से प्राप्त धनराशि का शेष हिस्सा है, आरोपी के विरुद्ध भैंसा चोरी के मुकदमे में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के अलावा अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2037763
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.