भारत केसरी उमेश पहलवान व सिकंदर शेख ने दिखाया दमखम

भारत केसरी उमेश पहलवान व सिकंदर शेख ने दिखाया दमखम
  चौमुहां । ब्रह्मा जी की तपोस्थली चौमुहां की धरती पर आयोजित पारंपरिक कुश्ती दंगल में शनिवार को पहलवानों ने अखाड़े में जमकर दांव-पेच आजमाए, ब्रह्मा जी मेले के उपलक्ष्य में चौमुहां में आयोजित विशाल दंगल में सैकड़ों कुश्तियां हुईं, सबसे अधिक रोमांच अंतिम कुश्ती को लेकर रहा, भारत केसरी सिकंदर शेख और कारब निवासी उमेश पहलवान के बीच हुई यह कुश्ती 11 लाख रुपये से शुरू हुई और इनाम बढ़ते-बढ़ते 31 लाख रुपये तक पहुंच गया। 
   दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला, लेकिन कोई भी एक-दूसरे को चित नहीं कर सका, अंत में निर्णायकों ने कुश्ती को बराबरी पर घोषित किया, इससे पहले दूसरी आखिरी कुश्ती अजय गुर्जर और विक्रम निवासी जानू पहलवान के बीच हुई, पांच लाख रुपये से शुरू हुआ यह मुकाबला सात लाख रुपये के इनाम तक पहुंचा, दोनों पहलवानों ने अखाड़े में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं, दंगल में शिवा ढाबा के उमेश शर्मा और सामलिया फार्म के चेयरमैन यशवीर राघव की ओर से 50-50 हजार रुपये की अलग अलग कुश्ती कराई गई, अखाड़े में बड़ी संख्या में दर्शक पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए मौजूद रहे ।
   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, उनके प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, विवेक अग्रवाल, नरेंद्र सिंह और भाजपा नेता शोभाराम शर्मा मौजूद रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी कार्यक्रम में शामिल हुए, उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि कुश्ती ब्रज की पुरानी परंपरा और ग्रामीण संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, भाजपा नेता शोभाराम शर्मा ने कहा कि ब्रह्मा जी मेले के साथ आयोजित होने वाला दंगल क्षेत्र की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, कालू पहलवान, भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह, शिवराम सिंह, जयकृष्णदास, पातीराम सिसोदिया, पूर्व चेयरमैन बिहारी राम पहलवान, पुष्पेंद्र पहलवान,राधे, लोकेश, राकेश, विष्णु सिसोदिया, तेजपाल सिंह, ऋतिक सिसोदिया, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2037762
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.