सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का किया आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का किया आयोजन
मथुरा । रक्तदान महादान के संदेश के साथ भाजपा नेता भानु प्रताप सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू किए गए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत अकबरपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इस दौरान कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया, शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और आपातकालीन स्थिति में मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा ।.jpg)
अभियान के मुख्य संयोजक भानु प्रताप सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, सेवा संकल्प अभियान समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, रक्तदान शिविर का आयोजन लाइफ केयर ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया, ब्लड बैंक के निदेशक डॉ0 ब्रजेश शर्मा के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की और सुरक्षा व स्वच्छता के मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया, शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया, कृष्ण मुरारी शर्मा, निकेश चोरसिया, नीलू सोनी, तनिष्क, उमेश, ब्रजेश शर्मा, सुनील राणा, विष्णु वकील, राहुल ठाकुर, गोपाल सिंह, शिवम बघेल, हरिओम, टीकम, दिगंबर सिंह, दीपक, जितेंद्र गौर आदि मौजूद रहे ।



















