कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज

कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ हुई एफआईआर दर्ज
  मथुरा । सुदामापुरी, भैंस बहोरा, थाना कोतवाली क्षेत्र में 17 सितंबर को प्रातः 4ः45 बजे मंदिर में पूजा कर लौट रहे सैनी समाज के परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, पीड़िता आस्था सैनी पत्नी पवन सैनी अपने पति और चार वर्षीय पुत्र के साथ कॉलोनी के मंदिर में पूजा कर वापस लौट रही थीं, आरोप है कि पड़ोसी भगवान चतुर्वेदी, रोहित चतुर्वेदी और श्रीमती लता ने जातिसूचक गालियां देते हुए पति-पत्नी के साथ रॉड, लाठी-डंडे और ईंटों से हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।
   एफआईआर के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता भी की। इस घटना की जानकारी मिलने पर महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति के अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में 18 सितंबर को एक प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी, रमेश सैनी ने इसे जातिगत अत्याचार बताते हुए पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश जताया था और 24 घंटे में एफआईआर दर्ज नही होने पर कोतवाली घेराव की चेतावनी दी थी, रमेश सैनी ने कहा कि ष्यह जीत सामाजिक न्याय की है, उनके साथ लुकेश कुमार राही अध्यक्ष समता फाउंडेशन, सूरजभान चौधरी, आकाश बाबू, सुमित कुमार, ऋषि अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2037760
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.