ललित कर्मयोगी की शुरू हुई घेराबंदी, दर्ज हुई एफआईआर
ललित कर्मयोगी की शुरू हुई घेराबंदी, दर्ज हुई एफआईआर
-छाता शुगर मिल की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं ललित
मथुरा । छाता शुगर मिल चालू कराने के लिए चल रहे आंदोलन को दो महीने से अधिक समय हो गया है, आंदोलन अभी भी जारी है, आंदोलनकारियों को धरना स्थल से हटाने का प्रयास भी पुलिस कर चुकी है, आंदोलन की अगुवाई कर रहे पूर्व सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी लगातार निशाने पर हैं, छाता चीनी मिल की मांग को लेकर 13 अगस्त से धरना शुरू हुआ था, एक सप्ताह बाद पूर्व सूबेदार ललित कर्मयोगी ने आंदोलन का नेतृत्व शुरू कर दिया ।.png)
पूर्व सूबेदार ललित कुमार कर्मयोगी के साथियों ने उनके खिलाफ छाता थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, इंस्पेक्टर छाता उमेश त्रिपाठी ने बताया कि ललित कुमार कर्मयोगी व उनकी पत्नी चंचल देवी और रूपेश तालान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, आरोप है कि भूतपूर्व सैनिक परिषद के नाम पर संस्था का पंजीकरण कराने के लिए पूर्व सैनिकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लिए गए लेकिन संस्था की जगह ट्रस्ट बनाकर खुद संचालन शुरू कर दिया ।
मुकदमे में पूर्व सूबेदार की पत्नी व एक अन्य को नामजद किया है, सेवानिवृत्त हवलदार पवन कुमार सिंह, सेवानिवृत्त नायक मुरारी लाल समेत अन्य पूर्व सैनिकों की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि सेवानिवृत्त सूबेदार ललित व उनसे जुड़े लोगों ने भूतपूर्व सैनिक परिषद संस्था के पंजीकरण के लिए पूर्व सैनिकों के आवश्यक दस्तावेज लिए, संस्था की जगह ट्रस्ट का पंजीकरण कराया गया ।













