विधानसभा चुनाव के आगाज़ के साथ ही विवादों में घिरे सपा नेता

विधानसभा चुनाव के आगाज़ के साथ ही विवादों में घिरे सपा नेता 
-मथुरा में एक और सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, ऋतु गोयल पर एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज 
   मथुरा । समाजवादी पार्टी के नेताओं के मथुरा में दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं, जहां चुनाव लड़ने के लिए लम्बे समय से टाल ठोक रहे अनिल अग्रवाल पर गैंगस्टर एक्ट लग चुका है, वहीं पूर्व प्रदेश सचिव सैयद राजन अहमद रिजवी भी एक बैंककर्मी के साथ अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में जेल जा चुके हैं, अब इस बार सपा नेत्री व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल पर एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज हुआ है ।
   महानगर स्थित आजाद नगर सौंख रोड निवासी मनीष आजाद ने उनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है, पुलिस ने रितु गोयल, उनके बाउंसरों और साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है, हालांकि समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मथुरा में पार्टी की समस्त इकाईयों को भंग किया हुआ है, पीड़ित ने सपा नेत्री पर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है जिससे समाजवादी पार्टी की महानगर अध्यक्ष रितु गोयल और उनके साथियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं ।
   पीड़ित मनीष आजाद ने बताया कि आरोपी सपा नेत्री ऋतु गोयल द्वारा इससे पूर्व 22 अप्रैल को भी फोन और मौखिक रूप से जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकियां दी गई थीं, इसकी शिकायत उन्होंने पूर्व में दर्ज कराई थी, पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की जानमाल का खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की है, मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली में संबद्ध धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है, मामले की जांच सीओ सिटी को दी गई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2066343
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.