वृंदावन में गिरी चौथी मंजिल की बाउंड्री, महिला मजदूर की मौत
वृंदावन में गिरी चौथी मंजिल की बाउंड्री, महिला मजदूर की मौत
-री-कंस्ट्रक्शन के दौरान हुआ हादसा, मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
वृंदावन (मथुरा) । धार्मिक नगरी में मकान के री कंस्ट्रक्शन के दौरान हुए हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई है जबकि एक युवक घायल हुआ है, दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला मजदूर रचना को मृत घोषित कर दिया, हादसे की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई, फिलहाल मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है ।.png)
मिली जानकारी के मुताबिक इमारत की चौथी मंजिल पर मजदूर सड़क की तरफ बनी बाउंड्री तोड़ रहे थे, इसी दौरान बाउंड्री अचानक भरभराकर नीचे गिर गई, उसकी चपेट में आने से रचना और कप्तान नीचे सड़क पर गिर पड़े, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के रमणरेती इलाके में श्यामा श्याम धाम के पीछे हुआ, यहां एक इमारत में री-कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, रविवार को दोपहर करीब एक बजे चौथी मंजिल पर सड़क की तरफ बनी बाउंड्री तोड़ते समय अचानक वह ढह गई, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जानकारी मिलते ही स्वजन अस्पताल पहुंच गए, महिला का शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।













