कांग्रेस ने दिया एमएलसी प्रत्याशी राहुल राज कुलश्रेष्ठ को समर्थन

कांग्रेस ने दिया एमएलसी प्रत्याशी राहुल राज कुलश्रेष्ठ को समर्थन
  मथुरा । महानगर कांग्रेस कमेटी ने एमएलसी प्रत्याशी राहुल राज कुलश्रेष्ठ के समर्थन में बड़ा ऐलान किया है, शनिवार देर शाम आयोजित महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई, साथ ही चुनावी अभियान को गति देने के लिए 21 सदस्यीय चुनावी टीम का गठन किया गया ।
    पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर चुनाव में अपनी जिम्मेदारी निभाने और प्रत्याशी के समर्थन में समन्वित प्रयास करने की अपील की, वहीं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि संगठन पूरी एकजुटता के साथ प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करेगा और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।
  एमएलसी प्रत्याशी राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने कांग्रेस पदाधिकारियों से समर्थन और सहयोग की अपील की, 21 सदस्यीय चुनावी टीम जनसंपर्क, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी, बैठक में कांग्रेस सदस्यों ने प्रत्याशी के समर्थन में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, मुकीम कुरैशी, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, नीरज शर्मा, मलिक अरोड़ा, भंवर सिंह सिसोदिया, प्रकाश, संजीव सक्सेना, अशोक शर्मा, राहुल चतुर्वेदी, राजू अब्बासी, गुड्डू कुरैशी और भूपेंद्र गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2066342
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.