अन्नपूर्णा फाउंडेशन ने किड्स कार्निवाल का किया आयोजन
अन्नपूर्णा फाउंडेशन ने किड्स कार्निवाल का किया आयोजन
मथुरा । विगत कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों के लिए कई स्थानों पर भोजन वितरण करने वाली सामाजिक संस्था अन्नपूर्णा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विश्व खाद्य दिवस के मौके पर एक स्थानीय होटल में किड्स कार्निवल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्ट्रीट स्कूल के लगभग 400 बच्चों ने अपने मन पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद चखा एवं आकर्षक गिफ्ट पाकर बच्चों का मन प्रसन्नचित हो गया ।.png)
शहर के मसानी बायपास लिंक रोड पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्लम क्षेत्र निवासी स्ट्रीट स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया, इस दौरान गेम ज़ोन भी तैयार किया गया था जिसमें बच्चों के द्वारा भाग लेकर विभिन्न प्रकार के गेम्स खेले गए तो वही इस मौके पर बच्चों ने ऊंट और घोड़े की सवारी का भी जमकर लुत्फ उठाया, कार्यक्रम के दौरान जादूगर की प्रस्तुतियों को देख उपस्थित अतिथि और बच्चे तालियां बजाने पर मजबूर हो गए ।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रविकांत गर्ग, सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, विवेक अग्रवाल, मुख्य अभियंता विद्युत विभाग राजीव गर्ग, विजय बटा, लोकेश गर्ग, प्रदीप गोस्वामी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर अन्नपूर्णा फाउंडेशन के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया ।













