राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक
 मथुरा । राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मन्दिर इण्टर कॉलेज जतीपुरा गोवर्धन में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के तहत नारी सशक्तिकरण के माध्यम से समस्त स्वयंसेवी छात्राओं, वीनू पाण्डेय, जानकी देवी द्वारा मां भगवती के नौ स्वरूपों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की गई, स्वयंसेविका बहिन निशा ने कहा समाज को दूषित करने वाला कोई असुर जो हमारी मां, बहन, बेटियों को प्रताड़ित करेगा तो हमें भी महिषासुर मर्दनी बनना पड़ेगा ।
   बहिन वर्षा ने सभी को मिशन शक्ति के तहत भजन सुनाया, सभी छात्राओं ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया, कार्यक्रम संयोजिका जानकी देवी ने सभी स्वयंसेवी छात्राओं को समझाते हुए कहा कि हमें बिना अपने बड़ों की आज्ञा के अपनी दहलीज को पार नहीं करना चाहिए, उन्होंने माता सती और माता सीता की कथा का वर्णन किया, कार्यक्रम अधिकारी बहादुर सिंह ने सभी का परिचय कराया, धन्यवाद प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया, अजय कुमार शर्मा ने संचालन किया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2066347
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.