विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जोड़ने को चलेगा अभियान
विद्यार्थियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जोड़ने को चलेगा अभियान
-प्रधानाचार्यों की कार्यशाला आयोजित, जिला मास्टर ट्रेनर ने दी विस्तृत जानकारी
मथुरा । भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब के गठन एवं पंजीकरण को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रधानाचार्यों की कार्यशाला आयोजित की गई ।.png)
कार्यशाला में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ0 अखिलेश यादव ने प्रधानाचार्यों एवं संबंधित शिक्षकों को मतदाता साक्षरता क्लब की आवश्यकता, गठन, पंजीकरण एवं संचालन की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विद्यार्थियों में प्रारंभ से ही मतदाता जागरूकता, निर्वाचन प्रक्रिया, संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं अपने मताधिकार के प्रति समझ विकसित करना आवश्यक है, डॉ0 अखिलेश यादव ने कहा कि विद्यालयों में गठित मतदाता साक्षरता क्लब विद्यार्थियों के लिए लोकतंत्र की पाठशाला के रूप में कार्य करेंगे ।
उन्होंने बताया कि क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ मतदाता सूची, मतदान का महत्व, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान तथा जिम्मेदार नागरिक के दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाएगा, उन्होंने प्रधानाचार्यों से आह्वान किया कि प्रत्येक विद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन एवं पंजीकरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करते हुए इसकी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाए, उन्होंने कहा कि विद्यालयों द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं गतिविधियां अन्य विद्यालयों के लिए उदाहरण एवं प्रेरणा बनें, यह इस अभियान का उद्देश्य है ।













