श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर 19 को होगा महाभिषेक
श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर 19 को होगा महाभिषेक
-भूतेश्वर स्थित श्री श्याम मन्दिर में 20 को होंगे छप्पन भोग व विशेष श्रृंगार के दर्शन
मथुरा । कलयुग के अवतारी हारे के सहारे के रूप में विख्यात श्री खाटू श्याम जी बाबा के जन्मोत्सव के शुभ उपलक्ष्य में शहर के भूतेश्वर मन्दिर के निकट स्थित श्री खाटू श्याम मन्दिर में 19 नवम्बर 2026 गुरुवार के दिन दोपहर 12 बजे श्री श्याम बाबा के महाभिषेक का आयोजन किया जायेगा जिसमें दूध, दही, शहद, घी और शक्कर पंच द्रव्यों आदि के साथ पूर्ण विधि विधान व विशेष मंत्रों के साथ श्री खाटू श्याम जी का पवित्र स्नान कराया जायेगा, यह जानकारी मन्दिर के महंत श्री भवानी गिरी द्वारा दी गई है ।
उन्होंने सभी श्याम प्रेमियों को बाबा के महाभिषेक के आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की हैं, श्री खाटू श्याम मन्दिर के महंत हेमंत गिरी के अनुसार देव उठनी एकादशी को श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के अवसर पर 20 नवम्बर शुक्रवार को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक श्री खाटू श्याम बाबा का भव्य फूल बंगला सजाया जायेगा और शाम को 4 बजे से छप्पन भोग, पोशाक एवम विशेष श्रृंगार से श्याम बाबा के अलौकिक व मनोहारी झांकी के दर्शन होंगे ।(72).jpg)
महंत नवीन गिरी ने बताया कि श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री खाटू श्याम मन्दिर, भूतेश्वर पर सभी श्याम प्रेमियों को प्रसाद वितरण किया जायेगा, उन्होंने सभी भक्तों से खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के भव्य आयोजन में शामिल होकर बाबा के आशीर्वाद का लाभ उठाने की अपील की है, वहीं मन्दिर के महंत भवानी गिरी ने कहा है कि जो भी भक्त स्वेच्छा से श्री खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव समारोह में किसी भी प्रकार का सहयोग करना चाहते हैं, वह उनसे मन्दिर में सम्पर्क कर सकते हैं ।















