राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना ने की गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना ने की गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
-राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने मुख्यमंत्री से किया अपना दर्द बयान
   मथुरा । राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौभक्त शैलेन्द्र पहलवान ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग करते हुए कहा कि हमारी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाये अन्यथा जेल भरो आंदोलन और नंगे पैर चलने की कसम खाई जायेगी, उन्होंने कहा कि एक माँ माह में छह महीने दूध पिलाती है, एक गौ माता  हमारी जिंदगी भर दूध पिलाती है, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक गौ रक्षक है, एक पुत्र ही अपनी मां का दर्द समझता है । 
   राष्ट्रीय गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र पहलवान ने कहा कि गौरक्षक भाई अपनी जान पर खेलकर गौ माता की सेवा करते हैं, अपनी मां की सेवा तो बेटा करता है, इसके मूत्र से दवाइयां बनती हैं और इसके गोबर से औषधि और धूपबत्ती भी बनती है, प्राचीनकाल में गौ माता की सेवा हमारे कृष्ण भगवान ने भी की थी, पिछले दिनों गौभक्त शैलेन्द्र पहलवान ने घोषणा करते हुए यहाँ तक कह दिया था कि यदि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाता तो वे अपने प्राण भी त्याग सकते हैं ।
     उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से अपील करते हुए कहा कि हमारी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए जिससे गो तस्करी और गौ हत्या पर पूरी तरह विराम लग सके, बूचड़ खाना पर भी प्रतिबन्ध लगना चाहिए, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि आप भी एक गौ रक्षक है, गौ माता को अपनी माता से बढ़कर मानते हैं, आपको हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करना होगा, एक मां कुछ समय तक दूध पिलाती है और गौ माता हमेशा हमें दूध पिलाती है, इसके लिए हमें प्राण भी त्यागने पड़े तो हमारे लिए गर्व की बात होगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1394084
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.