आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस

आम आदमी पार्टी ने मनाया 14वां स्थापना दिवस  
  मथुरा। तिरंगा शाखा के तत्वावधान में आम आदमी पार्टी का 14वां स्थापना दिवस बाढ़ पुरा स्थित तिरंगा शाखा के जिला प्रमुख एवं सुरेश कुमार सैनी के निवास पर मनाया, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में बहुत ही कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हांसिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने देश की बड़ी स्थापित पार्टीयों के सामने एक बड़ी चुनौती सब पैदा की है, आम आदमी पार्टी के मॉडल को दूसरी बड़ी स्थापित राष्ट्रीय पार्टियों ने अपनाने का प्रयास किया है ।
  उन्होंने कहा कि बहुत ही कम समय में आम आदमी पार्टी ने चार राज्यों में अपने विधायक तैयार कर लिए हैं तथा वर्तमान में पंजाब के अंदर भारी बहुमत के साथ शानदार सरकार का संचालन किया जा रहा है, अभी तक आमजन का विश्वास जीतने में आम आदमी पार्टी कामयाब रही है, उन्होंने अपनी ओर से स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं, आम आदमी पार्टी यूथ विंग के पूर्व राज्य कमेटी सदस्य आदेश शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष चंद सक्सेना वर्तमान जिला उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल आशीष सैनी अरुण कुमार आदि ने विचार व्यक्त कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1394002
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.