बांकेबिहारी कॉरिडोर में लगेंगी सोलर लाइटें, ऑडिट व सुरक्षा पर भी फैसला
बांकेबिहारी कॉरिडोर में लगेंगी सोलर लाइटें, ऑडिट व सुरक्षा पर भी फैसला
-हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न, सर्वे रिपोर्ट व मंदिर संपत्तियों के सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा
मथुरा । ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने के लिए हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 11वीं बैठक आयोजित की गई, इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में संपन्न हुई, बैठक में मंदिर की सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और भविष्य की योजनाओं से जुड़े 23 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
(105).jpg)
वित्तीय पारदर्शिता और अनुशासन कमेटी ने मंदिर के ऑडिट कार्य की प्रगति और गोलकों से प्राप्त धनराशि के बैंक विवरण की समीक्षा की, वर्ष 2018 से जीएसटी और आईजीएसटी जमा न करने वाली सुरक्षा एजेंसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने पर भी चर्चा हुई, बैठक में जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार सहित मंदिर सेवायत समूहों के प्रतिनिधि और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, बैठक में मंदिर के आंतरिक स्ट्रक्चर को लेकर आईआईटी रुड़की द्वारा तैयार की गई सर्वे ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा की गई, साथ ही मंदिर की अन्य संपत्तियों स्नेह बिहारी जी के सामने स्थित शिवालय, बवनपुरी हनुमान मंदिर और राधाकुंड स्थित कुंज बिहारी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किए जा रहे आगणन की प्रगति की समीक्षा की गई, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा मंदिर के बाहरी सौंदर्यीकरण कार्य की स्थिति भी जांची गई ।
(89).jpg)
वहीं दूसरी ओर बैठक में एचडीएफसी बैंक द्वारा सीएसआर मद के तहत प्रस्तावित बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर में 200 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी, इसके अलावा, निधिवन राज की सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर प्रांगण में केनरा बैंक द्वारा सफाई व्यवस्था और श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम द्वारा मीठे पानी की निर्बाध आपूर्ति जैसे विषयों पर भी निर्णय लिए गए, ई रिक्शा संचालन और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.jpg)







.jpeg)













