हनी ट्रैप : पुलिस ने दबोची 50 लाख की मांग करने वाली आरोपी महिला

हनी ट्रैप : पुलिस ने दबोची 50 लाख की मांग करने वाली आरोपी महिला 
-जाल में फंसाकर बरेली निवासी युवक, बंधक बनाकर दी थी जान से मारने की धमकी  
-कोतवाली पुलिस ने पुराने बस अड्डा के निकट स्थित होटल के पास से दबोची आरोपी महिला
   मथुरा । थाना कोतवाली पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को प्रेम जाल में फंसाती थी और फिर बलात्कार के झूठे मुकदमे की धमकी देकर मोटी रकम वसूलती थी, 50 लाख की डिमांड और जान से मारने की धमकी मामले का खुलासा तब हुआ, जब जिला बरेली के फरीदपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई । 


   पीड़ित के अनुसार दो महिलाओं और उनके तीन अज्ञात साथियों ने उसे हनीट्रैप में फंसाया, इसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी, गिरोह ने पीड़ित से मामला रफा दफा करने के बदले 50 लाख रुपये की भारी भरकम राशि की मांग की थी, पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं (षड्यंत्र, बंधक बनाना और रंगदारी) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है, गिरोह में शामिल अन्य दो महिलाओं और तीन अन्य अज्ञात सदस्यों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है, इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा, उपनिरीक्षक मांगेराम, महिला उपनिरीक्षक कंचन यादव और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे ।


    प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे पुराने बस स्टैंड स्थित अमर होटल के पास घेराबंदी की, महिला पुलिस टीम की मदद से नामजद महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है, गिरफ्तार महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है, गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा है जिसका उपयोग वह शिकार को फंसाने के लिए करती थी ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392247
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.