2017 के बाद प्रदेश की स्थिति में बदलाव आया है-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

2017 के बाद प्रदेश की स्थिति में बदलाव आया है-डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
-डिप्टी सीएम ने विधायक राजेश चौधरी के घर पहुंच दिवंगत माँ जी को अर्पित की श्रद्धांजलि
   मथुरा । डिप्टी सीएम बृजेश पाठक शनिवार को मथुरा पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले भाजपा विधायक राजेश चौधरी के घर पहुंच कर उनकी दिवंगत माता जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की, डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि माता जी को भगवान अपने चरणों में स्थान दें, हम इस दुख की घड़ी में राजेश चौधरी व उनके परिवार के साथ हैं ।


  डिप्टी सीएम ने एक सवाल के जबाव में कहा कि अखिलेश यादव एक बार फिर जाति को लेकर बात कर रहे हैं, उनकी कानून व्यवस्था को लेकर कोई सोच नहीं है, अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ा था, एक हजार से अधिक देंगे समाजवादी पार्टी के समय पर हुए थे, उत्तर प्रदेश अब प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ा है, पूरे राष्ट्र में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर आने वाला है, अखिलेश यादव जनता का ध्यान भटकने के लिए अलग अलग मुद्दों पर तरह तरह की बात करते हैं ।


  उन्होंने कहा कि हम विकास और चौमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, 2017 से पहले हम लोग प्रदेश से बाहर जाते थे तब क्या स्थिति थी और लोग किस तरह के सवाल करते थे और 2017 के बाद क्या स्थिति है सबकुछ बदल चुका है, अब उत्तर प्रदेश नंबर एक पर आने वाला है, जैसे अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बना है, वैसे ही मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण की बंसी बजनी चाहिए, हम ऐसी भगवान बांके बिहारी के चरणों में प्रार्थना करते हैं ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1392216
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.