मथुरा एस्केप : संजय नगर बनता जा रहा है राजनीति का अखाड़ा
मथुरा एस्केप : संजय नगर बनता जा रहा है राजनीति का अखाड़ा
-ध्वस्तीकरण की जद में आये लोगों के साथ सहानुभूति दिखाने की मची होड
मथुरा । मथुरा एस्केप पर पांच दशक से हुए अवैध निर्माण से जुड़े संजय नगर राजनीति का अखाडा बनता जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासन को यहां ढाई सैकडा से अधिक अवैध अतिक्रमणों पर कार्यवाही करनी है, कार्यवाही के लिए पुलिस बल मिलने का इंतजार किया जा रहा है, रविवार को कांग्रेसियों ने सजयं नगर में लोगों से मुलाकात की और आंदोलन कीर चेतावनी दी, सोमवार को अखिल भारतीय समता फाऊंडेशन ने प्रदर्शन किया ।
जनपद के पदाधिकारियों ने कहा कि संजय नगर थाना कोतवाली मथुरा क्षेत्र मथुरा स्केप के किनारे खुद की मेहनत की कमाई एवं केंद्र व राज्य सरकार की आवास योजनाओं के सहयोग से आशियाना बनाकर वर्षों से रह रहे हजारों लोगों के पक्ष में जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं राजस्व विभाग सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, इस मौके पर अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने कहा की प्रशासनिक अधिकारी भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाकर पूंजीपतियों भूमाफिया को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट की आड़ में बिना वैकल्पिक आवासों की व्यवस्था किये लोगों को बेघर करने पर तुले हैं।
प्रदर्शन के दौरान मांग की गई कि मथुरा एस्केप मूल स्वरूप से छेड़छाड़ करके जेनर्म योजना के तहत पांच फिट का नाला बनाने वाले षड्यंत्रकारी अधिकारी कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई हो, साथ ही मथुरा रजिस्ट्री ऑफिस के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो डूडा अधिकारियों जिन्होंने संजय नगर में धन आवंटन कराकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कराया उनके खिलाफ कार्रवाई हो, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति देने वाले नगर निगमअधिकारियों पर कार्रवाई हो, साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों जिन्होंने मथुरा एस्केप के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ नहर से नाला बनाने की स्वीकृति देने वालों पर कार्रवाई हो की मांग की गई ।
प्रदर्शन के दौरान लुकेश कुमार राही, सागर सिंह, सुमित कुमार चौधरी, चित्र सेन मौर्य, सुनील कुमार पटवारी, हरि ओम , भीकम सिंह, भाजपा नेता सिद्धांत भाटिया, भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार, कुमार गंगाराम दिवाकर, पूर्व प्रधान जितेंद्र दिवाकर, रामवीर सिंह यादव, अजय कुमार, गौरव कुमार हिमांशु गिरधारी लाल शर्मा की संख्या में लोग मौजूद रहे।







.jpeg)













