ननिहाल में शादी में शामिल होने आया था किशोर, हुआ लापता

ननिहाल में शादी में शामिल होने आया था किशोर, हुआ लापता
   मथुरा । जनपद आगरा के थाना जगनेर के गांव चौरे का बरगंवा निवासी 9 वर्षीय दुष्यंत पुत्र हरिओम 10 फरवरी को थाना छाता के गांव तरौली जनूबी में अपनी ननिहाल में मां संजू के साथ शादी समारोह में शामिल होने आया था, वृंदावन रिश्तेदारी में भी शादी में 21 फरवरी शामिल होना था इसलिए अपने ननिहाल में रुका हुआ था । 
   बुधवार को दोपहर 12 बजे  अपनी नानी सावित्री से प्लाट में खेलने की कहकर घर से निकला था, शाम तक लौटकर घर नहीं आया तो इधर उधर काफी तलाश करने के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका, तरौली निवासी नारायण सिंह ने अपने भांजे दुष्यंत की अचानक गायब होने की सूचना शाम को छाता पुलिस को दी, छाता पुलिस तरौली पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, एक सीसीटीवी कैमरे में गांव से बाहर की ओर रास्ते पर दिखाई दिया है, उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल रहा है, दुष्यंत कक्षा 4 में पढ़ता है, वह अपने भाई बहनों में सबसे छोटा है, स्वजनों का रोरो कर बुरा हाल है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1439190
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.