शांति व सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड हिंदी का पेपर हुआ सम्पन्न
शांति व सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड हिंदी का पेपर हुआ सम्पन्न
मथुरा । जनपद के राया कस्बे में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रथम पाली में हाईस्कूल परीक्षा के अंतर्गत हिंदी विषय का पेपर शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ, परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई, निर्धारित समय से पहले छात्र छात्राएं प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ केंद्रों पर पहुंच गए।
प्रशासन द्वारा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा तथा प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को अंदर जाने दिया गया, कक्ष निरीक्षकों ने भी कड़ाई बरतते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया, केंद्र व्यवस्थापकों के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्वक रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की शिकायत सामने नहीं आई, वहीं अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों का इंतजार करते नजर आये ।







.jpeg)













