सागर बंसल अध्यक्ष, गोविंद सोलंकी महामंत्री निर्वाचित
सागर बंसल अध्यक्ष, गोविंद सोलंकी महामंत्री निर्वाचित
-टैक्स बार एसोसिएशन यूथ का शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ वार्षिक चुनाव
मथुरा । में टैक्स बार एसोसिएशन यूथ मथुरा का वार्षिक चुनाव स्थानीय होटल में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी नवीन प्रकाश मित्तल एडवोकेट एवं नटवर वशिष्ठ एडवोकेट ने विधिवत रूप से कराया, चुनाव अधिकारियों ने सर्वप्रथम सभी सदस्यों को चुनाव संबंधी नियमों की विस्तृत जानकारी दी तथा चयनित किए जाने वाले पदों की घोषणा की, इसके पश्चात सदस्यों से नाम प्रस्तावित करने के लिए कहा गया ।
सर्वसम्मति से सागर बंसल को अध्यक्ष, गोविंद सोलंकी को महामंत्री चुना गया, वहीं सुरेश कुशवाह और मृदुल मोहन मित्तल उपाध्यक्ष, तपिश अग्रवाल कोषाध्यक्ष, नवीन बंसल एवं विकास बंसल संयुक्त सचिव, नितिन शर्मा ऑडिटर, संतोष कुमार और सौरभ अरोड़ा पुस्तकालय मंत्री तथा सागर कालरा को मीडिया प्रभारी निर्वाचित किया गया, चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, उमेश अग्रवाल, आशीष कुमार लवानिया, मनीष गुप्ता, शुभम शर्मा, मोहित खंडेलवाल, लोकेश ठाकुर, रविकांत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे ।







.jpeg)













