दुर्घटना में घायल युवक का लौटाया आभूषणों से भरा बैग
दुर्घटना में घायल युवक का लौटाया आभूषणों से भरा बैग
-सौंपा तीन लाख के आभूषण और नकदी भरा बैग, परिजनों ने की तारीफ
मथुरा । बीते दिन दिल्ली से झांसी जा रहा एक बाइक सवार महुअन टोल पर सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया, टोलकर्मियों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दाखिल कराया लेकिन इसी बीच उसका हाइवे पर आभूषण और नकदी से भरा बैग छूट गया, गनीमत रही कि वह किसी राह चलते किसी राहगीर की नजर नहीं पड़ा, ड्यूटी पर जाते एक टोल कर्मी को पर्स दिखा तो उसने पर्स को रोड से उठाकर टोल प्रबंधक को जमा कर दिया ।
घायल की जेब से मिले मोबाइल नंबर के बाद प्रबंधक संजय यादव ने घायल के परिजनों को सूचना दी और टोल पर बुलाया, बुधवार को घायल के परिजन टोल पहुंचे तो टोल प्रबंधक ने आभूषण और नकदी से भरा बैग उनके सुपुर्द कर दिया, बैग में सोने की जंजीर, चांदी की पायल, चूड़ी, कंधोनी और कटोरी के अलावा नौ हजार की राशि रखी थी, परिजन बैग और अपने लाडले को स्वस्थ्य पाकर फुले नहीं समाए और महुअन टोल प्रबंधक और कर्मियों का इस नेक कार्य के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया, कहा टोल पर मानवीय संवेदनाओं और ईमानदारी की मिसाल बेमिसाल है, ऐसे उद्धरण भविष्य के सुखद पन्नों में दर्ज होंगे, आभूषणों की कीमत तीन लाख से ज्यादा बताई गई है, क्षेत्र में इस संवेदना व सराहनीय कार्य की लोग सराहना करते नजर आए ।







.jpeg)













