जैंत पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा युवक, भेजा जेल
जैंत पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा युवक, भेजा जेल
चौमुहां । थाना जैत क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर रात्रि 10 बजे घेराबंदी करते हुए एक युवक को स्मैक बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, आरोपी के कब्जे से 11. 44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है ।
मिली जानकारी के अनुसार, एस आई केशव वशिष्ठ को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक युवक क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने की फिराक में है, सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने छटीकरा बंबे की पुलिया के पास जाल बिछाया। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया, तलाशी के दौरान युवक के पास से 11.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई, पूछताछ में पता चला है कि आरोपी भारत पुत्र पूरन निवासी छटीकरा पिछले काफी समय से क्षेत्र में चोरी छिपे स्मैक बेचने का धंधा कर रहा था और युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा था ।







.jpeg)













