खुलासा : फर्जी फर्म बनाकर गिरोह करता था करोड़ों की कर चोरी
खुलासा : फर्जी फर्म बनाकर गिरोह करता था करोड़ों की कर चोरी
-मथुरा पुलिस और राज्य कर विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, 4 किये गिरफ्तार
मथुरा । राज्य कर विभाग व थाना जमुनापार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कूटरचित फर्जी प्रपत्रों के आधार पर फर्म बनाकर बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) पास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, टीम ने इस संगठित आर्थिक अपराध में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में बैंकिंग व पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभियुक्तों द्वारा भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व क्षति पहुंचाई जा रही थी, राज्यकर अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 17 फरवरी को रावल गेट, दाऊजी रोड क्षेत्र से चारों अभियुक्तों को दबोचा, पकड़े गए आरोपियों की पहचान नागेश पुत्र त्रिवेश (46 वर्ष), करन पुत्र महेश (30 वर्ष), देव पुत्र अनिल (26 वर्ष) और प्रशांत पुत्र जगदीश (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
आरोप है कि ये लोग फर्जी फर्मों के नाम पर कागजी लेन-देन दिखाकर बोगस का लाभ उठाते थे और सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 68 चेकबुक, 41 एटीएम कार्ड, 7 पैन कार्ड, 4 आधार कार्ड, 8 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 3 रेंट एग्रीमेंट, 14 चाबियों का गुच्छा तथा विभिन्न फर्मों से संबंधित 8 मुहरें बरामद की गई हैं, थाना जमुनापार में इनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 61/26 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है, अधिकारियों के अनुसार गिरोह से जुड़े नेटवर्क और राजस्व क्षति के आंकलन के लिए जांच तेज कर दी गई है ।







.jpeg)













