चार दिवसीय फागुन महोत्सव का शुक्रवार से होगा शुभारंभ
चार दिवसीय फागुन महोत्सव का शुक्रवार से होगा शुभारंभ
-20 फरवरी को कृष्णा नगर से निकलेगी खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा
मथुरा । श्री खाटू श्याम सेवादार परिवार ट्रस्ट द्वारा चार दिवसीय फागुन महोत्सव का शुभारंभ कृष्णा नगर स्थित विपिन नर्सिंग होम के पीछे से 251 निशान यात्रा निकालकर किया जाएगा, यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल ने दी है, बताया कि शुक्रवार को कृष्णा नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई निशान यात्रा भूतेश्वर स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी, 21 फरवरी को बाबा श्याम का अभिषेक किया जाएगा ।
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष प्रियांक मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि 22 फरवरी को बाबा श्याम के मेहंदी का कार्यक्रम मंडल के सदस्य विपिन मित्तल के निवास स्थान पर किया जाएगा, इसके संयोजक महेश मित्तल होंगे जिसमें सभी श्याम प्रेमियों के हाथों में मेहंदी लगाई जाएगी, संस्थापक राजीव अग्रवाल व सचिव आलोक जैन ने सभी श्याम प्रेमियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधार कर निशान यात्रा व अन्य कार्यक्रमों का लाभ उठाएं, भूपेंद्र गर्ग, सुनील वर्मा, लवनीश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, गौरव जैन, रोहित सैनी, राम खंडेलवाल, मोहित मित्तल, अजय गोला, नीलू गोला, आशीष वर्मा, माधव गोयल उपस्थित थे ।







.jpeg)













