जैंत पुलिस ने दबोचा अवैध कच्ची शराब के साथ व्यक्ति
जैंत पुलिस ने दबोचा अवैध कच्ची शराब के साथ व्यक्ति
मथुरा (चौमुहां) । थाना जैंत पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की है, जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक मंगलवार शाम 7.30 पर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे ।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आझई चक रोड मार्ग पर एक बंद ढाबे के पास एक व्यक्ति अवैध कच्ची शराब लिए खड़ा है, पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से एक व्यक्ति को दबोच लिया, हिरासत में लिये व्यक्ति की पहचान कन्हैया पुत्र रेकचंद निवासी थोक जुझार, चौमुंहा के रूप में हुई है, तलाशी में उसके पास से एक प्लास्टिक की पिपिया में करीब 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अतिरिक्त पैसे कमाने के लिए घूम घूमकर शराब बेचने का काम करता है, थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि होली के त्यौहार निकट आने पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है ।







.jpeg)













